11 जून का इतिहास : ब्रिटेन की 'लौह महिला' ने आज ही के दिन रचा इतिहास, जानें अन्य घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में 11 जून की बात करें, तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों (राख) को देशभर में बिखेरा गया था। दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है।

दरअसल वह 11 जून का ही दिन था, जब ब्रिटेन की 'लौह महिला' कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 वर्ष के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली नेता बनीं। देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 

1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 
1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 
1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म हुआ।
1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला। 
1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 
1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 
1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 
1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया। 
1987: 160 वर्षों में पहली बार मारग्रेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। 
2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।
2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था, जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 
2024: बाजार नियामक सेबी ने एक टेलीविजन चैनल पर शेयर बाजार पर केंद्रित कार्यक्रम पेश करने वाले प्रदीप पंड्या और सात अन्य लोगों एवं फर्मों को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया। 
2025: दिग्गज अमेरिकी संगीतकार ब्रायन विल्सन का निधन। 

संबंधित समाचार