बरेली: आठ माह की गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
अमृत विचार, बरेली। आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही ससुराली फरार हैं। शाही थाना क्षेत्र के …
अमृत विचार, बरेली। आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही ससुराली फरार हैं।
शाही थाना क्षेत्र के चकहदा भगौतीपुर गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी विर्जेश कुमारी का विवाह 1 मार्च 2020 को मीरगंज क्षेत्र के गांव मंडवा वंशीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र पुत्र रामचंद्र के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह मायके से पांच लाख रुपए लाने की मांग कर रहे थे। पैसे न लाने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। इसके बाद उसका सही से इलाज भी नहीं कराया जा रहा था।
आरोप है कि उनकी बेटी पांच माह के गर्भ से थी फिर भी उसका ठीक से इलाज नहीं कराया गया। इलाज न मिलने से गर्भ में पल रहे बच्चे की पेट में ही मौत होने के बाद जब उसकी ज्यादा हालत बिगड़ी तो ससुराल के लोग उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत बताकर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
इसके बाद दूसरे अस्पताल में ले जाते समय विवाहिता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
