अमेठी: नोडल अधिकारी ने ली बैठक, कहा- किसानों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं जनपद नोडल अधिकारी मोनिका एस. गर्ग ने सोमवार को एचएएल कोरवा मुंशीगंज में विकास योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक की। जिसमें धान खरीद, कोविड-19 व उसके टीकाकरण, जनसमस्याओं विशेषकर किसानों की समस्याओं, सिचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता, विधुत की उपलब्धता तथा पुलिस …

अमेठी, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं जनपद नोडल अधिकारी मोनिका एस. गर्ग ने सोमवार को एचएएल कोरवा मुंशीगंज में विकास योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक की। जिसमें धान खरीद, कोविड-19 व उसके टीकाकरण, जनसमस्याओं विशेषकर किसानों की समस्याओं, सिचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता, विधुत की उपलब्धता तथा पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों आदि से सम्बन्धित समीक्षा हुई। जहां पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निदान के लिए निर्देश भी दिए गए।

नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम धान खरीद की समीक्षा की। जिसमें अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा जनपद का लक्ष्य 110000 मीट्रिक टन रखा गया है। जिसमें से अब तक 12624 किसानों से 70260 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जो लगभग कुल खरीद के 63 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जनपद में किसानों से धान क्रय करने के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें विपणन शाखा के 23, पीसीएफ के 28, यूपी एग्रो के 2, मंडी समिति के 2, एफसीआई के 2 केंद्र शामिल हैं। कुल खरीद से लगभग 75% किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

बैठक में नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, जिस क्रम से टोकन दिया गया हो उसी क्रम से किसानों का धान खरीदा जाए। किसानों को केंद्रों पर इंतजार न करना पड़े तथा उनका समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर जनपद स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, वैक्सीन रखने के लिए जनपद में 15 कोल्ड चैन उपलब्ध हैं, प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर को टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक 228203 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है, जिसमें 3525 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 3376 डिस्चार्ज हो चुके हैं वर्तमान में 98 एक्टिव केस हैं तथा अब तक कोविड-19 से 36 लोगों की मृत्यु हुई है।

किसानों को नहरों में टेल तक पानी पंहुचाने का भरसक प्रयास करें, नहरों में रोस्टर के अनुसार किसानों को आवश्यकतानुसार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि किसानों को इस समय खेतों की सिंचाई हेतु विद्युत की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नोडल अधिकारी को बताया कि किसानों को किसी प्रकार की स्थानीय स्तर पर समस्या प्रकाश मे आती है तो उसे तत्काल हल कराने का प्रयास किया जाता है। किसी किसान को खाद, पानी आदि कि समस्या फिलहाल नही है। फिर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों के हित में सजग रहने के कड़े निर्देश दिये गये है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, डिप्टी आरएमओ भीमा चंद गौतम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार