कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश में विरोध की लहर: ललन कुमार
लखनऊ,बख्शी का तालाब, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के नेतृत्व में कृषि कानून वापस लेने के लिए कांग्रेस के द्वारा सन्देश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि देश के किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले 32 दिनों …
लखनऊ,बख्शी का तालाब, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के नेतृत्व में कृषि कानून वापस लेने के लिए कांग्रेस के द्वारा सन्देश पदयात्रा निकाली गई।
इस दौरान कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि देश के किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले 32 दिनों से इस सर्दियों के मौसम में आन्दोलन कर रहे हैं। जहां देश के समाज सेवकों द्वारा ठंड से कांप रहे लोगों के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। देश के व प्रदेश के मुखिया किसानों के हित की बात को ना मानते हुए जिद पर अड़े हैं कि हम तो किसानों के कानून को लागू ही करेंगे।
पूरे देश में विरोध की एक लहर देखी जा रही है। लेकिन अपने आप में जिद्दी अहम् में चूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके मंत्री किसानों की माँगों को मानना तो दूर सुनने को भी तैयार नहीं हैं। 40 से अधिक किसान इस ठण्ड में अपनी जान गँवा चुके हैं। हज़ारों किसान बीमार हैं।
भारत के किसान अन्नदाता की जितनी भी मौतें हो रही हैं उनकी जिम्मेदार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी सरकार होगी होगी। वहीं, भैंसामऊ क्रासिंग से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में हजारों किसान, महिलाएं, बच्चें एवं युवा शामिल हुए। पदयात्रा को प्रारम्भ में ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिए जाने का प्रयास किया गया। पैदल पदयात्रा का समापन नगर पंचायत बख्शी का तालाब पर हुआ।
