अमेरिका-चीन संबंधों पर बाइडेन ने कहा-बीजिंग का सामना करने के लिए गठबंधन की जरूरत
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को चीन का सामना करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों का गठबंधन बनाने की जरूरत है। बाइडेन ने सोमवार को कहा, “जब हम व्यापारिक क्षति, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकारों और अन्य मोर्चों पर चीन की सरकार को जवाबदेह ठहराते हैं और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करते …
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को चीन का सामना करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों का गठबंधन बनाने की जरूरत है।
बाइडेन ने सोमवार को कहा, “जब हम व्यापारिक क्षति, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकारों और अन्य मोर्चों पर चीन की सरकार को जवाबदेह ठहराते हैं और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, ऐसे समय में समान विचारधारा वाले सहयोगी देशों के साथ साझा हित और हमारे साझा मूल्यों के गठबंधन से हमारी स्थिति मजबूत होगी।”
जो बाइडेन ने कहा कि चीन की तुलना में अन्य लोकतंत्रों के साथ साझेदारी अमेरिके के आर्थिक इजाफे को दोगुना से अधिक कर देगी। बाइडेन ने कहा, हम वैश्विक अर्थव्यवस्था का तकरीबन 25 फीसदी सिर्फ अपने दम पर कर रहे हैं। लेकिन लोकतांत्रिक देशों के सहयोग के साथ हमें इसमें और अधिक बढ़ोतरी कर सकते हैं।
डोनाल्ड्र ट्रंप के प्रशासन के तहत चीन और अमेरिका के संबंध कुछ खास नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के सरकार पर कोरोना वायरस को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा मानवाधिकार उल्लंघन, हांगकांग की विशेष स्थिति पर अतिक्रमण, बीजिंग द्वारा अनुचित व्यापार करने का आरोप भी ट्रंप ने चीन की शी जिनपिंग सरकार पर लगाए हैं।
