कृषि कानूनों के खिलाफ बढ़ती जा रही है टकरार, विरोध में रैली निकाल रहे लोगों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकालकर राजभवन की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों पर मंगलवार को पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए। कई किसान संगठनों के सदस्यों और वाम समर्थकों समेत हजारों लोगों ने फ्रेजर रोड की ओर रूख किया, जिससे यातायात ठप पड़ गया। पुलिस के …

पटना। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकालकर राजभवन की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों पर मंगलवार को पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए। कई किसान संगठनों के सदस्यों और वाम समर्थकों समेत हजारों लोगों ने फ्रेजर रोड की ओर रूख किया, जिससे यातायात ठप पड़ गया। पुलिस के मुताबिक डाक बंगला क्रॉसिंग पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास किए गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे पहले रैली शुरू होने के स्थान गांधी मैदान पर प्रदर्शनकारी, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच झड़पें हुईं थीं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने मैदान में केवल एक द्वार के रास्ते ही प्रवेश देने पर आपत्ति जताई थी। सूत्रों ने कहा कि यह प्रतिबंध भगदड़ जैसे हालातों से बचने के लिए लगाया गया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह उनकी आवाज दबाने का प्रयास है।

पुलिस ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारी करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित डाक बंगला क्रॉसिंग पर पहुंच गए। जहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां से आगे उनके मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी राजभवन जाने पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि इसमें घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

संबंधित समाचार