अमेठी: ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे को साकार कर रही भाजपा- सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी भाजपा कार्यालय गौरीगंज में एक परिचयात्मक बैठकहुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने की। इसके अलावा इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया। बैठक में गौरीगंज विधानसभा में नवनियुक्त प्रभारी राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई भी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं गौरीगंज विधानसभा में निवास करने वाले …

अमेठी। अमेठी भाजपा कार्यालय गौरीगंज में एक परिचयात्मक बैठकहुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने की। इसके अलावा इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया। बैठक में गौरीगंज विधानसभा में नवनियुक्त प्रभारी राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई भी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं गौरीगंज विधानसभा में निवास करने वाले कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में 2022 में गौरीगंज विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया। राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा बूथ स्तर पर किए गए कार्यों से आम जनमानस को अवगत कराएं। इसके अलावा विकास कार्यों जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, कृषि ऋण माफी, जैसी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दें और उसका लाभ पहुंचाने में उनकी मदद करें। कोरोना काल में जो सेवा का काम पार्टी एवं सरकार ने किया है उसके बारे में आम जनमानस को अवगत कराएं।

जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि गौरीगंज विधानसभा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने सर्वांगीण विकास का कार्य किया है। गौरीगंज विधानसभा में विधायक ना रहते हुए भी बहुत ही वृहद स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। चाहे उज्ज्वला योजना हो या आयुष्मान भारत की योजना हो सभी का लाभ लोगों को मिला है।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, दलजीत सिंह, उमा शंकर पांडे, चंद्रप्रकाश, विजय किशोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा बाजपेई, उपाध्यक्ष उपमा सरोज सहित पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार