बाराबंकी : प्रधान पति को ले गई नारकोटिक्स टीम, विरोध पर दो को छोड़ा
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर स्थित बीज की दुकान पर एंटी नारकोटिक्स की टीम ने छापेमारी की व प्रधान पति समेत तीन लोगो को दबोच लिया। इसकी खबर लगते ही एकत्र स्थानीय लोगों के विरोध पर दो को टीम ने उतार दिया जबकि प्रधान पति को लेकर चली गई। टीम के हाथ दुकान पर रखा संदिग्ध झोला लगा है।
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी, अमृत विचार : लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर स्थित बीज की दुकान पर एंटी नारकोटिक्स की टीम ने छापेमारी की व प्रधान पति समेत तीन लोगो को दबोच लिया। इसकी खबर लगते ही एकत्र स्थानीय लोगों के विरोध पर दो को टीम ने उतार दिया जबकि प्रधान पति को लेकर चली गई। टीम के हाथ दुकान पर रखा संदिग्ध झोला लगा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोहरी निवासी राकेश वर्मा की पत्नी वर्तमान में प्रधान हैं। राकेश वर्मा भिलवल चौराहा पर स्थित बीज की दुकान के स्वामी हैं। बताया जा रहा कि शुक्रवार दोपहर राकेश वर्मा के अलावा दुकान के बाहर रवि शर्मा व शैलेन्द्र मौजूद थे। इसी बीच एंटी नारकोटिक्स की टीम दो वाहनों से वहां पहुंची और वहां मौजूद संदिग्ध सामग्री से भरा झोला साथ लेने के साथ ही राकेश वर्मा, रवि व शैलेन्द्र को अपने साथ गाड़ियों में बिठा लिया।
इसकी खबर फैली तो वहां पर लोग जुटने लगे। दोनों वाहन कुछ दूर बढ़े ही थे कि मौजूद लोगों ने एक वाहन को घेर लिया। यह नजारा देख टीम ने रवि शर्मा व शैलेन्द्र को उतार दिया जबकि दूसरे वाहन में मौजूद बीज विक्रेता को साथ लेकर चली गई। उधर मौके पर मौजूद रहे मकनपुर ग्राम प्रधान मायापति ने बताया कि अज्ञात शख्स झोला लेकर खरपतवारनाशक लेने आया, पांच सौ रुपये देकर चार सौ रुपये कुछ देर बाद आकर देने की बात कहकर चला गया पर वह झोला वहीं छोड़ गया। कुछ ही पल बाद नारकोटिक्स की टीम ने छापा मार दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने छापेमारी की पुष्टि तो की पर कोई विवरण नहीं दे सके।
यह भी पढ़ें : World Lung Cancer Day 2026: जिस बीमारी से एक साल में हुई 98 हजार मौत, उसको लेकर पद्मश्री डॉक्टर की बड़ी चेतावनी
