6 अगस्त का इतिहास: हिरोशिमा पर परमाणु बम से लेकर मंगल पर क्यूरियोसिटी की लैंडिंग तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बोलीविया की आजादी, पहली महिला की इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने की उपलब्धि और भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्म समेत 6 अगस्त से जुड़ीं कई ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 6 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इस दिन जहां बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की, वहीं 1945 में हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की भयावह घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। इसके अलावा विज्ञान, खेल, राजनीति और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी कई अहम घटनाएं भी 6 अगस्त को हुईं।

1825: बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862: मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।

1890: न्यूयॉर्क में विलियम केमलर को इलेक्ट्रिक चेयर के जरिए मौत की सजा दी गई। यह पहली बार था जब किसी व्यक्ति को इलेक्ट्रिक चेयर के माध्यम से मृत्युदंड दिया गया। केमलर को एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।

1906: प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914: ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1925: स्वतंत्रता सेनानी सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का निधन हुआ।

1926: अमेरिकी तैराक गेरट्रुड एडर्ल इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनीं।

1945: अमेरिकी विमानों ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया। यह घटना द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में शामिल है।

1960: क्यूबा ने देश की तमाम संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1962: करीब 300 साल तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहने के बाद जमैका स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1964: अमेरिका के नेवादा में दुनिया के सबसे प्राचीन वृक्षों में से एक माने जाने वाले प्रोमेथस को काट दिया गया।

1986: भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1990: पाकिस्तान के राष्ट्रपति गुलाम इसाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया।

1996: नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना से जुड़ी जानकारी सामने रखी।

2007: मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया।

2007: हंगरी के वैज्ञानिकों ने करीब 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

2010: जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 255 लोगों की मौत हुई।

2011: थाईलैंड में प्यूइआ थाई पार्टी की यिंगलक शिनावात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012: नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह की सतह पर पहुंचा और इसके साथ मंगल के अध्ययन के एक नए दौर की शुरुआत हुई।

संबंधित समाचार