Bareilly News : बरेली में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, छात्रों से भरी बस पेड़ से टकराई, 13 बच्चे घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

  भोजीपुरा में 31 विद्यार्थियों को लेकर न्यू इंग्लैंड स्कूल जा रही थी बस हुई हादसे का शिकार 

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही माता-पिता तड़प उठे। बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं, जिनके बच्चे सही-सलामत हैं उनकी जान में जान पड़ी। 

अमृत विचार : बरेली में विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में 31 बच्चे सवार थे, इसमें 13 को चोटें आई हैं। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल छात्रों को एसआरएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 6 घायल विद्यार्थियों को भर्ती कर लिया, बाकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बस के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही माता-पिता तड़प उठे। बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं, जिनके बच्चे सही-सलामत हैं उनकी जान में जान पड़ी। 

Bareilly Students Bus Accident
बरेली के भोजीपुरा में छात्रों की बस का एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंचे अभिभावक।

 

घटनाक्रम भोजीपुरा का है। कस्बे में न्यू इंग्लैंड स्कूल है। यहां आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह की जटऊ पट्टी गांव से 31 बच्चों को लेकर एक बस विद्यालय के लिए निकली। 

कंट्रोल खो बैठा ड्राईवर 

रास्ते में अचानक से ड्राईवर बस से कंट्रोल खो बैठा। बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना होते ही बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। करीब 13 बच्चों को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन में बच्चों को श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने 7 बच्चों को उपचार देकर छुट्टी कर दी। 6 घायल बच्चों को भर्ती कर लिया। उनका उपचार जारी है। 

अभिभावकों के आरोप

घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का आरोप है विद्यालय प्रबंधन जर्जर बसों संचालित करवा रहा है। पैसों के चक्कर में बच्चों की जान जोखि में डाली जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-बरेली में शहर से गांव तक महंगी हुई जमीन, 1.50 लाख रुपये वर्ग मीटर तक पहुंच गए दाम 

 

संबंधित समाचार