Jaunpur News: छह थानों के बदले थानेदार, शाहगंज, केराकत और सिकरारा में नई तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जौनपुर में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने छह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शाहगंज, केराकत, सिकरारा, सरायख्वाजा, मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर थानों में नई तैनाती की गई है।

जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को जिले के छह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। इस फेरबदल में साइबर थाना समेत कई थानों और कोतवाली में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस विभाग की ओर से जारी फेरबदल के तहत साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सरायख्वाजा के थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय को केराकत कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सरायख्वाजा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, एसपी के पीआरओ गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

 

अधिकारी नई तैनाती
दिनेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, शाहगंज
अमरेंद्र कुमार पांडेय प्रभारी निरीक्षक, केराकत
तेज बहादुर सिंह थाना प्रभारी, सिकरारा
दीपेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक, सरायख्वाजा
विनोद कुमार मिश्रा   प्रभारी निरीक्षक, मड़ियाहूं
गजानंद चौबे प्रभारी निरीक्षक, मुंगराबादशाहपुर

पुलिस विभाग के मुताबिक, मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला हो चुका है। फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


ये भी पढ़े : 
Lucknow News: खादी को मिलेगा नया कलेवर, युवाओं और विदेशी बाजार पर सरकार की नजर

संबंधित समाचार