शाहजहांपुर: दो किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। तिलहर सर्किल में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी मदाक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को कटरा पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये बताए …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। तिलहर सर्किल में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी मदाक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को कटरा पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये बताए जा रही है।

एसपी एस आनंद के निर्देश पर जिले में लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन महीनों में तिलहर सर्किल में करोड़ों के मादक पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। कई तस्कर गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार रात पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थी। तभी टीम को सूचना मिली कि स्टेशन रोड तिराहा के पास एक व्यक्ति चरस तस्करी की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो चरस बरामद हुई है।

पकड़ा गया तस्कर पीलीभीत जिला के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी मुन्ना उर्फ लल्ला है। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी गांव के ही गुड्डू लंगड़ा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही थी चरस
पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि उसके गांव में रहने वाला गुड्डू लंगड़ा संपूर्णा नगर एवं पलिया बार्डर से थारू जाति के लोगों से चरस मंगाता है। गुड्डू से उसकी पत्नी नूरबानों कमीशन पर माल खरीद लेती है। वह अपनी पत्नी के साथ महंगी कीमत पर चरस को बेचता था। वह कटरा क्षेत्र में भी चरस सप्लाई करने आया था।

आखिर कहां सप्लाई किए जाते हैं मादक पदार्थ
तिलहर सर्किल में लगातार मादक पदार्थ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। पुलिस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है लेकिन यह पता लगाने का प्रयास नहीं करती है कि आखिर मादक पदार्थों की सप्लाई किन लोगों को की जाती है। क्षेत्र में मादक पदार्थों का बड़ा कारोबार हो रहा है लेकिन पुलिस इसका भंडाफोड़ नहीं कर पा रही है। क्षेत्र के लोग मादक पदार्थों में लिप्त है। जिनको को दूसरे जनपदों के लोग मादक पदार्थ सप्लाई करने आते हैं। इसके वह लोकल स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं। इसमें कुछ असरदार लोग भी शामिल होने की संभावना है। पुलिस इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है इसी क्रम में कटरा पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो कि नेपाल से तस्करी करके लाई गई थी। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है।
एस आनंद, एसपी

संबंधित समाचार