बरेली: जल्द चलेंगी संपर्क क्रांति और त्रिवेणी समेत 10 जोड़ी ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नए वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल संपर्क क्रांति, त्रिवेणी समेत अन्य कई ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एडीआरएम का कहना है कि अगले तीन से चार महीनों में उम्मीद है कि इन ट्रेनों का संचालन हो जाए। कोरोना …

अमृत विचार, बरेली। नए वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल संपर्क क्रांति, त्रिवेणी समेत अन्य कई ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एडीआरएम का कहना है कि अगले तीन से चार महीनों में उम्मीद है कि इन ट्रेनों का संचालन हो जाए।

कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुईं अधिकांश ट्रेनों के पहिए दोबारा से अभी तक पटरी पर नहीं चल सके हैं। ट्रेनों का संचालन नहीं होने की वजह से यात्रियों को अब लंबा सफर भी बसों से करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की मांग सबसे पहले ट्रेनों के संचालन को लेकर है।

यात्रियों की मांग को देखते हुए इज्जतनगर मंडल ने करीब 10 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे वोर्ड को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन होगा जिससे यात्रियों की लंबे सफर की दिक्कतों को खत्म किया जा सके। एडीआरएम (इंफ्रा) एके अग्रवाल का कहना है कि यदि कोरोना की दूसरी लहर नहीं आती तो जनवरी में ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया होता। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से देरी हुई है।

यात्रियों की मांग को देखते हुए मंडल की तरफ से प्रमुख ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेनों का संचालन होगा। -राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

संबंधित समाचार