सरकार और किसानों के बीच घमासान जारी, कृषि मंत्री बोले- खेती किसानी के हित में होगा अगली बैठक का नतीजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच मतभेद जारी है। हालांकि इसके लिए बैठक का दौर चल रहा है। जिसमें दो मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। ऐसे में अगले दौर की बैठक चार जनवरी को होने जा रही है। देखना होगा उस बैठक में क्या निर्णय होता है। जबकि इससे …

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच मतभेद जारी है। हालांकि इसके लिए बैठक का दौर चल रहा है। जिसमें दो मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। ऐसे में अगले दौर की बैठक चार जनवरी को होने जा रही है। देखना होगा उस बैठक में क्या निर्णय होता है।

जबकि इससे पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उम्मीद जताई है कि चार जनवरी को किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक का नतीजा खेती-किसानी के हित में होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं है जो यह भविष्यवाणी करें सकें कि प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ चार जनवरी की बैठक अंतिम बैठक होगी। वहीं, किसानों ने भी फैसला नहीं लेती है तो वे कड़े कदम उठाएंगे।

संबंधित समाचार