2021 में कोरोना के खात्मे को तैयार इंडिया, स्वदेशी कोविड टीके कोवैक्सीन को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में शनिवार शाम सीडीएससीओ समिति ने भारत बायोटेक के स्वदेशी कोविड टीके ‘कोवैक्सीन’ के भारत में आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल को मंजूरी देने की अनुशंसा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक, एक्सपर्ट कमेटी ने अब डीसीजीआई से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने …
नई दिल्ली। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में शनिवार शाम सीडीएससीओ समिति ने भारत बायोटेक के स्वदेशी कोविड टीके ‘कोवैक्सीन’ के भारत में आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल को मंजूरी देने की अनुशंसा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक, एक्सपर्ट कमेटी ने अब डीसीजीआई से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है, जिसके बाद अब डीसीजीआई को इस मामले में अंतिम फैसला करना है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि पहले चरण के दौरान पूरे देश में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर डटे दो करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका निशुल्क लगाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई तक शेष 27 करोड़ लाभार्थियों को कैसे टीका लगाया जायेगा, इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय करना बाकी है।
