बाराबंकी: घरौनी बनाने के कार्यों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। घरौनी बनाने के कार्यों का डीएम के साथ मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वे टीम द्वारा गांवों मे ड्रोन कैमरे से की जा रही मैपिंग के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक एवं अधिकारियों से शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे वरासत अभियान की प्रगति …
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। घरौनी बनाने के कार्यों का डीएम के साथ मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वे टीम द्वारा गांवों मे ड्रोन कैमरे से की जा रही मैपिंग के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक एवं अधिकारियों से शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे वरासत अभियान की प्रगति के बारे मे भी जानकारी ली।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरासत के कार्य मे कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। शनिवार को तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ जदवापुर तासीपुर रानीकटरा आदि में सर्वे आफ इंडिया की टीम द्वारा तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह की अगुवाई में ड्रोन कैमरे से घरों की मैपिंग का कार्य किया जा रहा था।
अचानक मौके पर जिलाधिकारी आदर्श कुमार सिंह के साथ मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान पुलिस उपाधीक्षक रामनगर राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी दीनानाथ यादव स्वामी नाथ सोनी लेखपाल अवधेश कुमार शुक्ला अजय रावत आदि मौजूद रहे।
