अयोध्या: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को वापस लौटाया
अयोध्या, अमृत विचार। कृषि कानूनों में संशोधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए जनपद से किसानों का एक दल दिल्ली जा रहा था। हालांकि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को मॉडल रेलवे स्टेशन फैजाबाद से वापस घर भेज दिया। बताया गया कि दिल्ली कूच के लिए भाकियू …
अयोध्या, अमृत विचार। कृषि कानूनों में संशोधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए जनपद से किसानों का एक दल दिल्ली जा रहा था। हालांकि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को मॉडल रेलवे स्टेशन फैजाबाद से वापस घर भेज दिया।
बताया गया कि दिल्ली कूच के लिए भाकियू कार्यकर्ता मॉडल रेलवे स्टेशन फैजाबाद पहुंचे थे।सभी को फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होना था लेकिन किसानों के कूच की खबर पुलिस और प्रशासन को लग गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाकियू के प्रदेश महासिचव दिनेश दूबे,मंडल प्रमुख महासचिव शिव प्रसाद पांडेय,महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय समेत अन्य को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया। किसान नेताओं का कहना है कि अपने हक और हुकूक तथा वाजिब मांगों को लेकर उनकी आवाज और संघर्ष रुकने वाली नहीं है। आंदोलित किसानों के समर्थन में वह सदैव खड़े हैं और जल्द ही दिल्ली कूच करेंगे।
