लखनऊ: ऊर्जा मंत्री साइकिल की सवारी कर पहुंचे शक्ति भवन कार्यालय
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान कोई भी कार्य मंत्री जी द्वारा जो कि पांच किमी के दायरे में है साइकिल की सवारी कर निपटाया जा रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा लोहिया पथ पर देखने को मिला, जब …
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान कोई भी कार्य मंत्री जी द्वारा जो कि पांच किमी के दायरे में है साइकिल की सवारी कर निपटाया जा रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा लोहिया पथ पर देखने को मिला, जब मंत्री जी शक्ति भवन कार्यालय के लिए काफिले के साथ साइकिल से चल दिए।
मंत्री के गाड़ियों का काफिला आगे तो वे साइकिल से पीछे-पीछे चल रहे थे। मौके पर ही लोहिया पथ से जा रहे अमृत विचार के रिपोर्टर अमित सिंह नजरें मंत्री के काफिले पर पड़ी। मौके की नजाकत को समझ अमित सिंह ने मंत्री के साइकिल सवारी को कैमरे में कैद करने के साथ ही करीब दो मिनट का वीडियो भी बना लिया। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमारे रिपोर्टर को इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा कई बार रोकने भी कोशिश की गई।
बता दें कि इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनता और विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण बचाने के लिए पांच किमी के दायरे के काम को साइकिल करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को डीजल की जगह बिजली से चलने वाली गाड़ियों के उपयोग के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऊर्जा विभाग के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने की बात भी कह चुके हैं।
बता दें कि पूर्व में भी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा प्रबंध निदेशक पॉवर कार्पोरेशन को निर्देश दे चुके हैं कि डिस्कॉम में डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कम से कम महानगरों में इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ऊर्जा विभाग पर्यावरण के संरक्षण में अपना अभूतपूर्व योगदान दे सके। ऐसा होने पर सामान्य जन भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। सरकार के साथ साथ आम लोगों का भी इससे जुड़ना जरूरी है। वे लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि स्वास्थ्य और पर्यावरण को देखते हुए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें।
