मुरादाबाद: एमडीए कार्यालय पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। नौकरी से निकाले गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन एमडीए कार्यालय पर जारी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर शुरू हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक एमडीए नौकरी से निकाले गए 110 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को …

मुरादाबाद। नौकरी से निकाले गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन एमडीए कार्यालय पर जारी है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर शुरू हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक एमडीए नौकरी से निकाले गए 110 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वापस नहीं लेता है हम लोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को समय दिया है, अगर समय रहते कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में हड़ताल शुरू की जाएगी।

संबंधित समाचार