हल्द्वानी : मुद्दों और चुनौतियों से बदलेंगे हवा का रूख- समित टिक्कू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला समन्वयक समित टिक्कू की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय सावित्री कामप्लैक्स में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता टिक्कू ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आप पार्टी कुशल नेतृत्व से उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाएगी। कहा कि मुद्दों …

हल्द्वानी,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला समन्वयक समित टिक्कू की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय सावित्री कामप्लैक्स में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता टिक्कू ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आप पार्टी कुशल नेतृत्व से उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाएगी।

कहा कि मुद्दों और चुनौतियों से आप पार्टी हवा का रूख बदलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उत्तराखंड के विकास कार्यों पर खुली बहस पर कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक चुनौती स्वीकार करने के बाद भी नहीं आये लेकिन इसके एवज में भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आप का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है, न उसके नेता इस लायक हैं कि उनकी बात का जवाब दिया जा सके।

इस पर आप नेता समित टिक्कू और कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तराखंड राज्य को अलग बने हुए 20 साल हो गये हैं लेकिन आज तक प्रदेश वासियों से सपने पूरे नहीं हो पाएं हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ छलने का काम किया है। आप नेता समित टिक्कू ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दीप पांडे, रमेश कांडपाल, पुष्कर बिष्ट, प्रणय आहूजा, शबाब खान, पीयूष कुमार, पूरन सिंह, हरेंद्र सिंह खाती, हिमांशु आदि मौजूद रहे।