श्मशान घाट मामला: मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी में महिला ने सैंडल से पीटा, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला द्वारा सैंडल से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त घटी जब पुलिस अजय त्यागी को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर आई …

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला द्वारा सैंडल से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त घटी जब पुलिस अजय त्यागी को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। बताया जाता है कि इस महिला के पिता की मौत श्मशान घाट हादसे में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता सीपी सिंह और सुपरवाइजर आशीष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ईरज राजा के मुताबिक पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा तीनों को गिरफ्तार किया है।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

https://youtu.be/Akvvs3lpzS4

उल्लेखनीय है कि रविवार को तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गयी। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी और इस दौरान वहां एकत्र 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

हादसे के बाद से फरार चल रहे ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार दोपहर ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए उसकी तलाश में पांच टीमों को लगाया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करते हुए हादसे के कुछ घंटे बाद ही मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने ठेकेदार को छोड़कर बाकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

संबंधित समाचार