बाराबंकी: कृति पब्लिक स्कूल में युवा ज्ञान शक्ति संगम समारोह हुआ सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। मण्डलीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2021 में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए बुधवार को कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में युवा ज्ञान शक्ति संगम समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रबन्धक हिमांशु सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्या डा …

अमृत विचार, बाराबंकी। मण्डलीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2021 में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए बुधवार को कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में युवा ज्ञान शक्ति संगम समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रबन्धक हिमांशु सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्या डा फरज़ाना शकील अली नवनिर्वाचित पार्षद अवनीश राकेशवर सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं अंशी आंचल, सुहानी मुस्कान पलक अंशिका रुचिका आदया और खुशी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने खूब प्रशंसा बटोरी।

देवीपाटन मंडल में बीस सालों से आयोजित होने वाली इस परीक्षा को गत वर्ष से बाराबंकी जिले के लिए कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर आयोजित कर रहा है। जिला स्तर पर बालाजी का बचपन से अनुष्का कृति पब्लिक स्कूल से सुजल गुप्ता और उज्जवल पब्लिक स्कूल से अनुशका ने प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल प्राप्त की।

द्वितीय स्थान पर बाबा गुरूकुल के मयंक एम बी कालेज की पूर्वी अंबिका स्कूल आफ एजुकेशन के अंम्ब्रीश सेन्ट्रल एकेडमी के हर्ष कृति पब्लिक स्कूल के पल्लवी साक्षी पलक मुंशी रामसेवक की मानवी रहे। तृतीय स्थान पर माडर्न एकेडमी की साक्षी एस डी कालेज की शमायल कृति पब्लिक के पीयूष तिवारी आनंद भवन की एमन फातिमा सेंट एंथोनी के सक्षम रहे।

तहसील स्तर के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद ने अपने सम्बोधन में बच्चों को स्व चिंतन करने अपना लक्ष्य निर्धारित करने अच्छी संगत में रहने और अच्छी किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबन्धक हिमांशु सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और अधिक बढ़ाने पर जोर दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा