पुलिस जांच में निर्दोष निकला हत्यारोपी शैंकी
अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेता कमल गुप्ता के भाई योगेश के कुछ समय पहले गोली लग गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिवार ने नेताओं के साथ मिलकर हंगामा काटा और मोहल्ले के एक युवक समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। …
अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेता कमल गुप्ता के भाई योगेश के कुछ समय पहले गोली लग गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिवार ने नेताओं के साथ मिलकर हंगामा काटा और मोहल्ले के एक युवक समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने हत्यारोपी शैंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि गोली एबीवीपी नेता से ही गलती से चल गई थी। पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी और शैंकी को बेकसूर बताया, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।
15 नवंबर को एबीवीपी कार्यकर्ता कमल गुप्ता के भाई योगेश गुप्ता के घर के बाहर अचानक गोली लग गई थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने हंगामा काटा तो पुलिस ने मोहल्ले के रहने वाले अजय गुप्ता उर्फ शैंकी, मुकेश समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके शैंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस की जांच में पता चला कि शैंकी तो घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था, जबकि मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि गोली कमल गुप्ता से चली थी। इसके बाद पुलिस ने शैंकी को बेकसूर मानते हुए कोर्ट में 169 की रिपोर्ट भेजी। इसके बाद उसे बुधवार को रिहा कर दिया गया। वहीं कमल अभी तक फरार चल रहा है।
