सरकार संग वार्ता से पहले किसानों का बड़ा एलान, 7 जनवरी को ट्रैक्टर यात्रा निकालने का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के आस-पास एहतियात के तौर पर 31 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बुधवार दोपहर बाद से ही एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को जाने से रोक दिया …

सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के आस-पास एहतियात के तौर पर 31 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बुधवार दोपहर बाद से ही एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को जाने से रोक दिया गया है। केजीपी-केएमपी के गोल चक्कर से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए।

इसके कारण जीटी रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुरथल से ही डायवर्ट कर दिया है जबकि दूसरे वाहनों को बहालगढ़ से दूसरे रूटों भेजा गया। कृषि कानूनों के विरोध में किसान कुंडली बार्डर पर जीटी रोड पर जाम लगाकर बैठे हैं।

किसानों ने 7 जनवरी को केएमपी-केजीपी पर 26 जनवरी को परेड से पूर्व अभ्यास के तौर पर ट्रैक्टर यात्रा निकालने का आह्वान किया है। इस यात्रा में किसान कुंडली, टिकरी व अन्य बार्डरों से हजारों ट्रैक्टर-ट्राली के साथ एक्सप्रेस-वे पर आएंगे और वापस अपने धरनास्थल पर पहुंचेंगे।

इसके चलते एक्सप्रेस-वे पर जाम लग सकता है। प्रशासन को आशंका है कि यात्रा में शरारती तत्व भी शामिल हो सकते हैं, जो कानून-व्यवस्था को भी भंग कर सकते हैं। इस आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन 31 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष शर्मा को इसका ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है।

संबंधित समाचार