बाराबंकी: बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों की दावेदारी पर अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, बाराबंकी। बार एसोसिएशन के चुनाव फतेहपुर में बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों पर कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अग्रिम दिवस इल्डर्स कमेटी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच करके वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी और अग्रिम दिवस ही पर्चा वापसी का समय निर्धारित किया गया है। मालूम हो कि तहसील फतेहपुर …

फतेहपुर, बाराबंकी। बार एसोसिएशन के चुनाव फतेहपुर में बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों पर कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अग्रिम दिवस इल्डर्स कमेटी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच करके वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी और अग्रिम दिवस ही पर्चा वापसी का समय निर्धारित किया गया है।

मालूम हो कि तहसील फतेहपुर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, इन्द्रेश कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रघुवर दयाल उपाध्यक्ष (प्रथम), राजीव नयन तिवारी, नफीस अहमद, कृष्ण कान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए सन्तोष कुमार शर्मा, महामंत्री पद के लिए रामलाल वर्मा, संजय कुमार सिंह, रामसिंह चैहान, संजय सिंह नम्बरदार, विष्णु कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री प्रशासन आशाराम भारती, संयुक्त मंत्री प्रकाशन कुबेर सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को मिलाकल कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किये है।

शुक्रवार को 11 से 12 तक पर्चा वापसी का समय रहेगा। 12 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद इल्डर्स कमेटी द्वारा वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। इल्डर्स कमेटी के चैयरमेन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष द्वितीय, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष पद पर मात्र 1-1 नामांकन पत्र आने की वजह से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा बाद मे की जायेगी। इस मौके पर इल्डर्स कमेटी के सदस्य योगेन्द्र सिंह बल्लू, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमरकृष्ण दीक्षित सहित अनेक अधिवक्तागण मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को जिला बार एसोसिएशन का ज्ञापन
अधिवक्ताओ की समस्याओं और उनके हितो के लिये जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार आवाज बुलंद करते रहे है। इसी क्रम में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तहसील रुदौली को पूर्ववत स्थिति में मूल जनपद बाराबंकी में शामिल किये जाने को लेकर जिला बार एसोसिएशन अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। इसके लिये एक दशक से प्रत्येक महीने की सात तारीख को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है।

गुरुवार को दिये गये ज्ञापन में जिले के दोनों टोल प्लाजाओ पर अधिवक्ताओ को छूट दिये जाने तथा कोरोनाकाल में कोर्ट बंद रहने के चलते अधिवक्ताओ को आर्थिक परेशानी पर ध्यान देते हुऐ उनके बच्चो की स्कूल फीस में व अधिवक्ताओ की पेंशन के विषय में बात रखी। इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन भेजा गया।

संबंधित समाचार