बाराबंकी: चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा- भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान
मसौली, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा जैदपुर के चपरी, दुल्हीपुर और निगरी गांव में किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है तब से किसान सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। उन्होंने …
मसौली, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा जैदपुर के चपरी, दुल्हीपुर और निगरी गांव में किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है तब से किसान सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों के को आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन इसे पूरा नहीं किया, अब किसान आगामी चुनाव में भाजपा को इसका माकूल जवाब देंगे।
पूर्व मंत्री कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा परेशान किसान हो रहे हैं। खुले आसमान के नीचे भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन करने को मजबूर है, लेकिन भाजपा सरकार मौन धारण किए हुए है।
जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि काले कानूनों के लागू हो जाने पर हम सभी कार्पोरेट कंपनियों के बन्धक हो जाएंगे। अपनी फसल को मजबूरन बाहर की कंपनियों को उनके बताए हुए मूल्य पर बेचना पडे़गा। हम सबको कानून का हर स्तर पर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी इस कानून का पूरी तरह से विरोध करती रहेगी जब तक यह कानून भाजपा सरकार वापस नहीं ले लेती है।
इस अवसर पर मसौली ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, बीडीसी जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव विश्रम पाल, हंसराज यादव प्रधान, विक्की यादव प्रधान, अमर सिंह यादव, रंजीत यादव, विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान, अमित चैधरी, अभिलाश यादव, राजेश वर्मा, विवेक वर्मा, कुलदीप यादव, रामसमुझ रावत, धीरज रावत आदि लोग मौजूद रहे।
