सोनभद्र जनपद के खनिज मुहर्रिर निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विभागीय कार्यों में अनियमितता के कारण सोनभद्र जनपद के खनिज मुहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के सर्वेक्षक व दो खनिज मुहर्रिर कुंदन कुमार व विनोद राजकमल के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्तुति की गई है इनके आरोपों की जांच कराई जा रही है। निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग …

लखनऊ, अमृत विचार। विभागीय कार्यों में अनियमितता के कारण सोनभद्र जनपद के खनिज मुहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के सर्वेक्षक व दो खनिज मुहर्रिर कुंदन कुमार व विनोद राजकमल के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्तुति की गई है इनके आरोपों की जांच कराई जा रही है।

निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश डा. रोशन जैकब ने बताया कि उप जिलाधिकारी ओबरा की ओर से पकड़े गए ओवरलोड ट्रकों को ब्रह्मानंद तिवारी खनिज मुहर्रिर को संबंधित थाना में सीज करने के लिए निर्देश दिया गया था लेकिन ब्रह्मानंद तिवारी ने निर्देशों का पालन करने के बजाय कर उक्त वाहन को संबंधित थाना में सीज न कर वाहन को छोड़ दिया गया। साथ ही उसके स्थान पर अन्य वाहन को बंद कराया गया। इस प्रकार ब्रह्मानंद तिवारी की ओर से ओवरलोड वाहनों से सांठगांठ कर जनपद के राजस्व की क्षति किए जाने के कारण तिवारी को दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई साथ ही तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ में संबद्ध कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जनपद प्रयागराज में अवैध खनन परिवहन व ओवर लोडिंग ट्रकों की सघन जांच के दौरान थाना मेजा की ओर से 16 ट्रैक्टर ट्राली बालू लदे वाहनों को पकडा़ गया था । प्रयागराज में तैनात रहे योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, विनोद राजकमल व कुन्दन कुमार खनिज मोहर्रिर ने 16 वाहनों में से 12 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई ,अन्य वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण इन तीनों ही कार्मिकों को दोषी पाया गया । प्रयागराज की आख्या के आधार पर, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई संस्तुति कर आरोपों की जांच करायी जा रही है।

लखनऊ के खान अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण
लखनऊ में बिना रेलवे के वर्क आर्डर के आधार पर मिट्टी की अधिक मात्रा की अनुज्ञा जारी की गई । जनपद के खान अधिकारी ने क्षेत्र का भौतिक सत्यापन न करते हुये आदेशों का उल्लंघन किया गया । मिट्टी के परिवहन को ई-एम. एम.- 11 से लिंक नहीं करने के कारण खान अधिकारी लखनऊ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

संबंधित समाचार