बदायूं: नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की चीखपुकार पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी जिसपर …

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की चीखपुकार पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी जिसपर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उघैती कांड से जहां पूरा प्रदेश हिल गया है वहींं दरिंदे बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को जहां प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के हुजूम उघैती के कियावली गांव में था वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को उसी के पड़ोसी ने बुरी नियत से दबोच लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तथा ग्रामीण भागे तब तक आरोपी फरार हो गया जिसे ग्रामीणों ने देख लिया था।

किशोरी ने जब अपनी आपबीती रोते हुए बयां की तो ग्रामीणों और परिजनों में रोष पनप गया। पहले पुलिस को सूचना दी और फिर आरोपी की तलाश में परिजन जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के मेडिकल के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

“सेक्सुअल एसॉल्ट का मामला सामने आया है। इस प्रकरण मे थाना सिविल लाइन पर 376 व पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गयी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।” -संकल्प शर्मा एसएसपी बदायूं

संबंधित समाचार