बरेली: निर्माण कार्य में रोड़ा बने हरे पेड़ नहीं कटेंगे, दूसरी जगह लगेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में बाधा बने हरे पेड़ों को कटाने के बजाय उनका स्थान परिवर्तन करने, व्यापारियों की मांग पर श्यामगंज पुल के नीचे जर्जर पड़ी सड़क एक नियत समय में ठीक कराने का कार्य तत्काल शुरू करने के …

अमृत विचार, बरेली। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में बाधा बने हरे पेड़ों को कटाने के बजाय उनका स्थान परिवर्तन करने, व्यापारियों की मांग पर श्यामगंज पुल के नीचे जर्जर पड़ी सड़क एक नियत समय में ठीक कराने का कार्य तत्काल शुरू करने के अफसरों को निर्देश दिए। यह भी कहा जनता सड़क निर्माण कार्य की तारीफ करें। इसलिए इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल निगम से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विभाग के कई अफसर निशाने पर रहे। मानक अनुरूप कार्य न मिलने पर अफसरों से दो टूक कहा सड़क की खोदाई, सीवर आदि कार्य के लिए जो मानक निर्धारित हैं उसका पालन हो। इंटरलॉकिंग का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर होने के बाद इसका टेस्ट कराया जाने, गौंशालाओं में गायों का ठंड से बचाने की व्यवस्था के लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना में निराश्रितों को आवास नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते शीघ्र ही पात्रों को आवास आवंटित करने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति से अवगत कराया। जिस पर केंद्रों की स्थलीय समीक्षा के साथ ही इन केंद्रों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नियमित रूप से देखने की बात कही।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों के अधूरे निर्माण कार्यों को संबंधित कार्यदायी संस्था से तालमेल बनाकर निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। गन्ना मूल्य भुगतान की हकीकत भी जिलाधिकारी ने जानी और डीसीओ से बीते पेराई सत्र के साथ ही इस सत्र का बकाया भुगतान नियमित तरीके से कराने व गड़बड़ी से संबंधित कोई भी शिकायत मिलने पर सख्ती कार्रवाई की बात कही। बैठक में डीडीओ, डीपीओ, सीवीओ समेत तमाम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार