मुरादाबाद: एमडीए कार्यालय पर पांचवें दिन भी कर्मचारियों का धरना रहा जारी, तीन क्लर्क को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष समेत तीन बाबुओं को सचिव ने नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि तीनों बाबू नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के साथ आंदोंलन करने के साथ हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कर रहे थे। आंदोलन के पांचवें दिन भी नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने एमडीए …

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष समेत तीन बाबुओं को सचिव ने नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि तीनों बाबू नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के साथ आंदोंलन करने के साथ हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कर रहे थे। आंदोलन के पांचवें दिन भी नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने एमडीए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली की मांग की गई।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। विरोध में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन अन्य संगठनों के आंदोलन कर रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी नेता भी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। सभी की एक ही मांग है कि कर्मचारियों की बहाली होनी चाहिए।

शुक्रवार को पांचवें दिन कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली की मांग की। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी का कहना है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का दर्द हमसे ज्यादा कौन जानता है। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, उनके परिवार में मातम का माहौल है। शासनादेश के मुताबिक कर्मचारियों को किसी भी हाल में नहीं निकाला जा सकता है। शासन स्तर पर इनके नियमितिकरण की कार्रवाई चल रही है। जब 25 साल से कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ता आ रहा है तो अब कौन का कानून आड़े आ गया। उधर, आंदोलन में शामिल होने के साथ हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करने पर एम़डीए सचिव सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी, महामंत्री सूर्यांक्ष खन्ना और मधु टंडन को नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस में पूछा गया है कि क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाए। आप आंदोलन में शामिल हैं तो हाजिरी नहीं लगा सकते हैं। एक तरफ ही रहें तो बेहतर है। धरने में उत्तर प्रदेश मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के प्रांतीय महांमत्री वृंदावन दोहरे, निगहत जफर, सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्रविड़, राजाराम, सुन इनाम अजीज, राजाराम, सुभाष वाल्मीकि, राधेश्याम, सूर्याक्ष खन्ना, चंद्रमोहन पांडे नन्हे देवी, हरवती देवी, राजीव कुमार, पवन कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सोमवार से भूख हड़ताल करेंगी भावधस
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से निकाले गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली को लेकर चल रहे धरने का समर्थन कर रहे भावधस नेता ने दो दिन में कर्मचारियों की बहाली न होने पर सोमवार से भूख हड़ताल करने का एलान किया है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के निर्देशक लल्ला बाबू ने कहा कि हमने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निकाले गए कर्मचारियों की बहाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन अभी तक एमडीए अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसलिए हम लोग सोमवार से भूख हड़ताल करने जा रहे है।

समायोजन करने के इरादे से हमने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का मानदेय कम करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा था। बोर्ड ने उस पर कोई स्वीकृति नहीं दी। बोर्ड की बैठक में ही तय हो गया था कि पिछले अधिकारियों की तरह कर्मचारियों का समय नहीं बढ़ाया जायेगा। बोर्ड चाहे तो इनका समय बढ़ा सकता है।-यशु रुस्तगी, एमडीए उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार