बरेली: 20 फरवरी के बाद होगा दीक्षांत समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 फरवरी से 11 मार्च के बीच हो सकता है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय निर्धारित समय में किसी एक दिन की तारीख देने के लिए राजभवन को प्रस्ताव भेजेगा। विश्वविद्यालय राजभवन को ऑफलाइन और ऑनलाइन …

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 फरवरी से 11 मार्च के बीच हो सकता है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय निर्धारित समय में किसी एक दिन की तारीख देने के लिए राजभवन को प्रस्ताव भेजेगा। विश्वविद्यालय राजभवन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से समारोह कराने का भी प्रस्ताव भेजेगा। कुलाधिपति की अनुमति के बाद समारोह कराया जाएगा।

दीक्षांत समारोह को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन सभागार में कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने एक बैठक की। इसमें बताया गया कि कोविड 19 के कारण यह दीक्षांत समारोह पूर्व में हुए समारोह से अलग होगा। भीड़ कम करने के उद्देश्य से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से कराया जाएगा।

यदि ऑनलाइन कराया गया तो करीब 200 लोगों को बुलाया जाएगा। इनमें गोल्ड मेडल और डिग्री वाले छात्र शामिल होंगे। यदि ऑफलाइन हुआ तो 500 से अधिक लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को गोल्ड मेडलिस्ट और डिग्रीधारकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ड्रेस कोड होगा लागू
दीक्षांत समारोह में पूर्व से निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार ही ड्रेस कोड का अनुपालन होगा। सर्दियों में छात्र कोट-पैंट और छात्राएं साड़ी व कोट पहनकर आएंगी। कुलपति ने जल्द ही तैयारियों को लेकर कमेटियां बनाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से दीक्षांत कराने की तैयारी की जा रही है। इस बार ओपन के बजाय किसी हाल में दीक्षांत समारोह का आयोजन कराया जा सकता है।

संबंधित समाचार