बरेली: दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती की जिला अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उससे दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले एक महीने से जेल में सजा काट रहा है। मानसिक मंदित किशोरी से करीब सात माह पहले उसके एक पड़ोसी ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म …

अमृत विचार, बरेली। गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उससे दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले एक महीने से जेल में सजा काट रहा है। मानसिक मंदित किशोरी से करीब सात माह पहले उसके एक पड़ोसी ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पिछले चार दिसंबर को थाने में शिकायत की थी कि घर के पास रहने वाले बनवारी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को उनकी मानसिक मंदित बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। जांच कराने पर वह छह माह की गर्भवती निकली।

पूछताछ में सामने आया कि पड़ोसी बनवारी उर्फ बंटा (30) करीब छह माह पहले उसे फुसलाकर खेत में ले गया था जहां आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने बनवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पुलिस ने आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिया है। शुक्रवार को किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात ही उसकी मौत हो गई। मां के साथ बच्चे ने भी गर्भ में ही दम तोड़ दिया।

सात माह की थी गर्भवती
पोस्टमार्टम में पता चला कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। बीमारी से उसकी मौत हो गई। उसके गर्भ में सात माह का शिशु था जो बेटा था। मां की मौत के बाद बेटे ने भी गर्भ में ही दम तोड़ दिया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी जेल में है। उसके खिलाफ आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल हो चुका है। बीमारी के कारण किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार