काशीपुर: पुलिस ने बरामद किया संदिग्ध मांस
काशीपुर,अमृत विचार। कटोराताल चौकी क्षेत्र के मोहल्ला काजीबाग से पुलिस द्वारा भारी मात्र में संदिग्ध मांस बरामद किया गया। चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को बुलाया गया है। जांच मे यदि पुष्टि होती है तो इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल …
काशीपुर,अमृत विचार। कटोराताल चौकी क्षेत्र के मोहल्ला काजीबाग से पुलिस द्वारा भारी मात्र में संदिग्ध मांस बरामद किया गया। चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को बुलाया गया है। जांच मे यदि पुष्टि होती है तो इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कटोराताल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला काजीबाग के एक मकान में छापा मारकर वहां से भारी मात्र में मांस पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। इधर बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
