फतेहपुर: ज्वैलर्स की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, सोने-चांदी के साथ ले गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर
बिंदकी, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के थाना चांदपुर अंतर्गत कस्बा अमौली में बीती रात चोरी की घटना अंजाम दी गई। लगभग 7000000 से अधिक की चोरी की तहरीर दी गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक विभिन्न थानों की फोर्स और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन अभी तक चोरों की बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। …
बिंदकी, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के थाना चांदपुर अंतर्गत कस्बा अमौली में बीती रात चोरी की घटना अंजाम दी गई। लगभग 7000000 से अधिक की चोरी की तहरीर दी गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक विभिन्न थानों की फोर्स और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन अभी तक चोरों की बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उड़ा ले गए। घटना को लेकर अमौली में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
चांदपुर थाना के अमौली कस्बे में चंदा साड़ी सेंटर और चंदा ज्वैलर्स नाम का प्रतिष्ठान हैं। जिसके मालिक नरेश ओमर पुत्र बाल गोविंद ओमर आनंदपुरी कानपुर नगर में रहते हैं और रोजाना 10 बजे प्रातः अमोली आकर अपनी दुकान खोलते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नरेश ओमर जब लगभग 11:00 बजे अपनी दुकान पहुंचे और उसे खोला तो देखा कि अंदर तिजोरी टूटी पड़ी हुई है और ऊपर से नकब लगाई गई है।
चोर लगभग 900 ग्राम सोने के जेवरात, 40 किलोग्राम चांदी के जेवरात और 150000 नगद की राशि चोरी कर ले गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक, फॉरेंसिक टीम और विभिन्न थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। चोरी गए माल की बाबत नरेश ओमर ने अपने व्यवसायिक आकड़ों को ध्यान में रखकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की कई टीमें चोरों की तलाश में लगाई गई हैं।
