मुरादाबाद: भू-स्वामी और किराएदार के बीच विवाद, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भूमि स्वामी और किराएदार के बीच रहा विवाद कोर्ट के बाद सड़क पर नजर आने लगा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किराएदार व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। बाद में भूमि स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। वहीं …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भूमि स्वामी और किराएदार के बीच रहा विवाद कोर्ट के बाद सड़क पर नजर आने लगा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किराएदार व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। बाद में भूमि स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

वहीं इस पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में किराएदार की पत्नी ने पुलिस व भू-स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। उसका कहना था कि भू-स्वामी ने पुलिस से साठगांठ कर वहां पर बंधे जानवर चोरी कर पति को झूठे मुकदमें में फंसा दिया।

मामला मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धा पार्क निकट काशीराम नगर का है। यहां पर डोरीलाल की जमीन है, जिस पर कुछ हिस्सा टीन शेड आदि डालकर बैठने के लिए बना लिया गया है, जबकि बाकी में खंडहर है। बुद्धा पार्क के पास रहने वाले संजय वर्मा ने कुछ हिस्सा डोरीलाल से एक हजार रुपए प्रति माह की दर से किराए पर लिया था। जहां पर संजय वर्मा डेयरी चलाते थे।

बताते हैं कि बीच में डोरीलाल से कुछ विवाद होने के कारण संजय ने न्यायालय में एक वाद दायर कर दिया, जो विचाराधीन हैं। बताते हैं कि आठ जनवरी को इस विवाद के निस्तारण के अमीन मौके पर जाकर जांच कर रहे थे। इस बीच भू-स्वामी और संजय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय वर्मा और उसके बेटे निकंज वर्मा को हिरासत में ले लिया था। बाद में मिलन विहार निवासी इंद्रा अरोरा की तहरीर पर संजय व उसके बेटे निकंज के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

वहीं इस पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में संजय की पत्नी ममता वर्मा ने एसएसपी को पत्र दिया। उनका कहना था कि भू स्वामी के लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की। बाद में पुलिस से साठगांठ कर वहां पर बंधे जानवर भी चोरी करवा दिए। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

संबंधित समाचार