मुरादाबाद: ड्राई रन आज, 63 टीमें करेंगी रिहर्सल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास में 945 लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए 27 अस्पतालों में सेंटर लगेंगे। 63 टीमें, इतने ही सेशन पर मौजूद रहेंगी। रविवार को अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। वास्तविक कोरोना टीकाकरण को लेकर आत्मविश्वास पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का दूसरा ड्राइरन …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास में 945 लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए 27 अस्पतालों में सेंटर लगेंगे। 63 टीमें, इतने ही सेशन पर मौजूद रहेंगी। रविवार को अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।

वास्तविक कोरोना टीकाकरण को लेकर आत्मविश्वास पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का दूसरा ड्राइरन सोमवार को शुरू होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि इसके लिए कुंदरकी, कांठ, डिलारी, बिलारी, ठाकुरद्वारा, भगतपुर, मूंढापांडे, के अलावा शहर में कोठीवाल डैंटल हास्पिटल, कासमास, एशियन विवेकानंद, क्रेस्ट, आशीर्वाद नर्सिंग होम, सिद्ध अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, फोटोओन अस्पताल, साईं अस्पताल, एपैक्स, ब्राइट अस्पताल व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फकीरपुरा, टाउनहाल, मझोला और पीतल बस्ती शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 63 सेशन रहेंगे, इसके लिए इतनी ही टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में कम से कम छह सदस्य रहेंगे। हर सेशन पर 15-15 लाभार्थियों को पूर्वाभ्यास में शामिल किया जाएगा। हर सेशन में प्रवेश व आउट डोर अलग-अलग होगा। रजिस्ट्रेशन रूम, प्रतीक्षा, वैक्सीनेशन और ऑब्जर्वेशन रूम तैयार हैं। केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया है। दवा और वैक्सीनेशन डमी तैयार रखने और उनके रखरखाव से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को जांचा गया है। नोडल अधिकारियों की निगरानी में ड्राइरन पूरा किया जाएगा।

संबंधित समाचार