बरेली: अब खिलौनों में भारतीय समाज, सभ्यता और संस्कृति के रंग भरेंगे बच्चे
रजनेश सक्सेना, बरेली। सीबीएसई के बच्चे अब खिलौनों के जरिये भारतीय सभ्यता और संस्कृति को सहेजेंगे। उनके खिलौने डिजिटल इंडिया और कौशल भारत का संदेश देने के साथ ही पौराणिक कथाओं से भी रूबरू कराएंगे। ये खिलौने वेस्ट मैटेरियल से तैयार किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ और सकारात्मक संदेश देने वाले खिलौने तैयार करने वाले बच्चों को …
रजनेश सक्सेना, बरेली। सीबीएसई के बच्चे अब खिलौनों के जरिये भारतीय सभ्यता और संस्कृति को सहेजेंगे। उनके खिलौने डिजिटल इंडिया और कौशल भारत का संदेश देने के साथ ही पौराणिक कथाओं से भी रूबरू कराएंगे। ये खिलौने वेस्ट मैटेरियल से तैयार किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ और सकारात्मक संदेश देने वाले खिलौने तैयार करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चयनित बच्चों को ‘इंडिया टॉप फेयर’ में जाने का मौका भी मिलेगा। सीबीएसई ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के बाद देश के हालातों की वजह से लोगों की तमाम उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए सीबीएसई ने ‘टॉयकथॉन’ नाम की एक प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें बच्चों को 20 जनवरी तक https://toycathon.mic.gov.in/schedule-important-dates.php पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि इस टाइकथॉन में भाग लेने के बाद बच्चों को आर्ट, क्राफ्ट और वेस्ट मैटेरियल से खिलौने तैयार करने हैं। ये खिलौने ऐसे होने चाहिए जो समाज को एक संदेश देते हों। इसमें वे इंडियन आर्मी, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया जैसे तमाम टॉपिक पर खिलौने बना सकते हैं।
खिलौने पूरे होने के बाद उन्हें ऑनलाइन https://toycathon.mic.gov.in/index.ph वेबसाइट पर सबमिट करना होगा। 21 जनवरी से इन खिलौनों और प्रोजेक्ट का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक स्कूल से कई टीमें प्रतिभाग कर सकती हैं। एक टीम में कम से कम तीन लोग और अधिक से अधिक छह लोग हो सकते हैं। इसमें स्कूल का एक शिक्षक भी शामिल हो सकता है। जो बच्चों की मदद करे।
यह है निर्धारित तिथियां
वेबसाइट लांच हुई- 5 जनवरी, 2021
पंजीकरण शुरू- 5 जनवरी, 2021
प्रस्तावों को भेजना- 5 जनवरी से 20 जनवरी तक
मूल्यांकन प्रक्रिया- 21 जनवरी से 08 फरवरी तक
रिजल्ट की घोषणा-12 फरवरी को
ग्रांड फिनाले- 23 से 25 फरवरी तक
