मुरादाबाद: आठवें दिन परिवार के साथ धरने पर बैठे कर्मचारी, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में चल रहा धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कर्मचारी अपने परिवार को भी लेकर पहुंचे। एमडीए कार्यालय का गेट नहीं खुला तो कर्मचारी अपने पत्नी-बच्चों को लेकर गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एमडीए अधिकारियों के साथ जमकर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में चल रहा धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कर्मचारी अपने परिवार को भी लेकर पहुंचे। एमडीए कार्यालय का गेट नहीं खुला तो कर्मचारी अपने पत्नी-बच्चों को लेकर गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एमडीए अधिकारियों के साथ जमकर नारेबाजी की।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी ने कहा कि हमारे धरने को एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन एमडीए के अधिकारी सुनने को तैयारी नहीं है। नौकरी से निकाले गए कर्मचारी इतनी ठंड के बावजूद, अपने छोटे-छोटे बच्चों को धरने पर लाने को मजबूर हो गए है।

संजय कुमार सत्संगी ने कहा कि सोमवार को हमें जनपद के सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल गया है। उनके साथ हम लोग मंगलवार से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में ताला बंदी करेंगे। एमडीए कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में सुभाष वाल्मीकि, सूर्याक्ष खन्ना, राजाराम, चंद्रमोहन, देवेंद्र कुमार, विमल कुमार, सतेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, राधेश्याम, सुखराम, कमलेश चंद्र, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद इदरीस और यशपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार