लखनऊ: 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलेगा प्रदेश व्यापी सड़क सुरक्षा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आगामी 18 जनवरी से 17 फरवरी तक एक माह का प्रदेश व्यापी ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान’’ चलाया जायेगा। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम-जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा। इसके लिये विशेष रूप से आधुनिक तकनीक का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आगामी 18 जनवरी से 17 फरवरी तक एक माह का प्रदेश व्यापी ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान’’ चलाया जायेगा। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम-जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा। इसके लिये विशेष रूप से आधुनिक तकनीक का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

छात्र-छात्राओं को भी अभियान से जोड़ने के लिये विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव, परिवहन राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को लोक भवन के कमाण्ड सेण्टर में उच्चस्तरीय बैठक कर अभियान की चर्चा की गयी । विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत कार्य योजना कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में यातायात विभाग के अलावा दूरसंचार के क्षेत्र में सेवा प्रदाता कम्पनियों के प्रतिनिधियों, नगर विकास, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हाईवे अथाॅरिटी आफ इण्डिया, राष्ट्रीय सेवा योजना, पंचायती राज से जुड़े अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

निर्णय लिया गया है कि दूरसंचार के क्षेत्र में सेवा प्रदाता विभिन्न कम्पनियां बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन, जियो के माध्यम से उपभोक्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के संबंध में लघु संदेश प्रसारित कराये जायेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन पढ़ाई के मध्य लघु वीडियों संदेश भी जागरूकता बढाने के संबंध में प्रसारित किये जायेगे।

सड़क दुर्घटना बाहुल्य स्थलों (ब्लैंक स्पाॅट) की जानकारी मोबाइल के एप में भी उपलब्ध कराने के लिए जरुरी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश दिये गये है ताकि चालक को पहले से उसकी जानकारी हो जाये और वह सतर्क रहे ।

 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए वाहन चालकों को किया जायेगा प्रशिक्षित

सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चालकों को विशेष रुप से प्रशिक्षित किया जायेगा । उनके दृष्टि परीक्षण की भी विशेष व्यवस्था सड़कों के उचित स्थानों पर की जायेगी। साथ ही प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी चालकों, परिचालकों, यातायात पुलिस कर्मियों, प्रवर्तन दल के सिपाहियो के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के भी निर्देश दिये गये हैं। टोल प्लाजा पर डाक्टरों की उपलब्धता के लिए भी जरुरी प्रबंध किये जाने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश में कुल 3 करोड़ 60 लाख वाहन पंजीकृत है।, जिसमें 19 लाख 7 हजार गाड़िया परिवहन कार्यों में लगी है। 2 पहिया वाहनों की संख्या लगभग 2 करोड़ 92 लाख है। इसके अलावा प्रदेश में ड्राइविंग लाईसेंस धारकों की संख्या 2 करोड़ 54 से अधिक है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका