देवरिया: महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने पति-पत्नी को मिलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। महिला संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद देवरिया में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का गठन किया गया। जिसमें पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के थाना क्षेत्र …

देवरिया, अमृत विचार। महिला संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद देवरिया में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का गठन किया गया। जिसमें पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के थाना क्षेत्र लार से आये 1 पारिवारिक विवाद के मामलों का प्रभारी महिला ऐच्छिक ब्यूरो की प्रिति सिंह द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर 1 जोड़े नीशू तिवारी पत्नी दुर्गा प्रसाद तिवारी निवासी-मलकौली मिलवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक सैकड़ों पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है। जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

संबंधित समाचार