जलालाबाद: खाते से उड़े हजारों रुपये, पुलिस शिकायत पर हुए वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जलालाबाद। एक सप्ताह पहले बैंक के खाते से लगभग 31 हजार रुपये गायब हो गए। उसके खाते पर न तो एटीएम कार्ड जारी हुआ न ही नेट बैंकिंग। बैंक में शिकायत की सप्ताह भर चक्कर काटने के बाद जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा बैंक में ही शिकायत दर्ज करने …

अमृत विचार, जलालाबाद। एक सप्ताह पहले बैंक के खाते से लगभग 31 हजार रुपये गायब हो गए। उसके खाते पर न तो एटीएम कार्ड जारी हुआ न ही नेट बैंकिंग। बैंक में शिकायत की सप्ताह भर चक्कर काटने के बाद जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा बैंक में ही शिकायत दर्ज करने को कह दिया। मामला ट्वीटर के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुँचा तो एक घण्टे में ही पीड़ित के खाते में पैसा वापस आ गया।

गाँव गुनारा के निवासी मेहंदी हसन की पत्नी जनवरी बेगम का खाता जलालाबाद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में था। जिसमे उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये जोड़ रखे थे। बीती 5 जनवरी को बेटी के लिए रिश्ता देखने जाने की बात हुई तो जरूरत के लिए पैसे निकालने बैंक आये बैंक आने पर पता चला कि खाते में रुपये ही नही है।

इतना सुन कर सन्न रह गई उन्होंने घर जाकर बताया तो पति और बेटा मामले की जानकारी के लिए ब्रांच आये बैंक अधिकारियों ने बताया कि किसी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 9 अक्टूबर 2020 को तीन बार मे कुल 31675 रुपये निकाल लिए है दो दिन बाद बड़े साहब ब्रांच मैनेजर आएंगे तो पूरी जानकारी मिल जाएगी।

अब पीड़ित बड़े साहब का इंतेजार करने लगे लगातार बैंक के चक्कर लगाने पर 11 जनवरी को ब्रांच मैनेजर ने पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने को कहा जब पीड़ित जलालाबाद कोतवाली पहुचे तो पुलिस ने टहला दिया। किसी तरह मामला की शिकायत ट्वीटर पर उच्चाधिकारियों से कर दी गई तो एडीजी बरेली ने शाहजहांपुर पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा जलालाबाद कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

इससे पहले कि कोई कार्रवाई होती पीड़ित के खाते में गायब रकम जमा कर दी गई। मामले में शाखा प्रबंधक शांतनु कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है जिसके समाधान के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को मेल की गई है पीड़ितों को इंतजार करने के लिए कहा था पैसा वापस आने की जानकारी नही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा