लखनऊ: रेल को बचाने का संकल्प लें युवा रेलकर्मी- शिवगोपाल मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। युवा रेलकर्मियों ने अगर भारतीय रेल को बचाने का संकल्प ले लिया तो कोई ताकत इस रेल को बेचने में कामयाब नहीं होगी। आंल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि रेल को बचाने के लिए हमें जनजागरण कर जनआंदोलन बनाना होगा, तभी हम इस सरकार का पूरी …

लखनऊ, अमृत विचार। युवा रेलकर्मियों ने अगर भारतीय रेल को बचाने का संकल्प ले लिया तो कोई ताकत इस रेल को बेचने में कामयाब नहीं होगी। आंल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि रेल को बचाने के लिए हमें जनजागरण कर जनआंदोलन बनाना होगा, तभी हम इस सरकार का पूरी ताकत से मुकाबला कर पायेंगे।

एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने मंगलवार को लखनऊ में कारखाना मंडल,लखनऊ मंडल,ब्रिज मंडल और लेखा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सवारी डिब्बा कारखाना परिसर में आयोजित युवा पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। महामंत्री ने कहा कि इस समय रेल को बचाने को बचाना हम सब की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए, क्योंकि पुरानी पेंशन की लड़ाई और यूनियन की मान्यता का चुनाव तभी कामयाब होगा, जब हमारी रेल बची रहेगी।

महामंत्री ने कहाकि वैसे तो रेल को बेचने की साजिश पहले भी होती रही है, लेकिन इस बार सरकार कुछ ज्यादा ही तेजी में है। हालाकि सरकार ने बड़े धूमधाम से प्राईवेट पार्टनर के जरिए तेजस को चलाया पर सफर मंहगा होने की वजह से ये ट्रेन बंद हो गई। अब एक बार फिर 109 रुट पर 150 ट्रेन चलाने की कोशिश हो रही है, सरकार इसमें भी कामयाब नहीं होगी।

महामंत्री ने कहा कि सरकार हमेंशा वर्ल्ड क्लास ट्रेन संचालन की बात करती है, लेकिन दुनिया से सबक नहीं लेती। महामंत्री ने कहा कि जिस किसी भी देश में रेलवे का निजीकरण हुआ, वहां रेलवे का बेड़ा गर्क हो गया और निजीकरण से दोबारा रेलवे का सरकारीकरण किया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सरकार इससे सबक लेने को तैयार नहीं है।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से केंद्रीय युवा प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, केंद्रीय उपाध्यक्ष एस यू शाह, मंडल मंत्री आर के पांडेय, अरुण गोपाल मिश्रा, उपेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। इसके अलावा मंडलीय युवा संयोजक सुधीर तिवारी, इमरान खान, यदुवीर, रविन्द्र पाल,ओ पी चौबे, रीना तिवारी, दीपक, राकेश समेत तमाम अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

संबंधित समाचार