लखनऊ: खनन कार्यों की निगरानी के लिए लगवाए जायेंगे पीटी जेड कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। निदेशक भूतत्व व खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश डा. रोशन जैकब ने कानपुर नगर के कटरी लोढ़वा व कटरी सुनरवा मे खनन कार्य का औचक निरीक्षण किया। खनन कार्यों की निगरानी के लिए पीटी जेड कैमरे लगाने के निर्देश दिये । निरीक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम कटरी सुनरवा के गाटा …

लखनऊ, अमृत विचार। निदेशक भूतत्व व खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश डा. रोशन जैकब ने कानपुर नगर के कटरी लोढ़वा व कटरी सुनरवा मे खनन कार्य का औचक निरीक्षण किया। खनन कार्यों की निगरानी के लिए पीटी जेड कैमरे लगाने के निर्देश दिये ।

निरीक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम कटरी सुनरवा के गाटा सं-2 में स्वीकृत खनन पट्टे के बाउण्ड्री पिलर के कोआर्डिनेट का सही चिन्हांकन न होने से क्षेत्र में हो रहे खनन की स्थिति का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

बाउण्ड्री पिलर के कोआर्डिनेट का सही चिन्हांकन कराये जाने व क्षेत्र की विस्तृत पैमाइश के लिए सुभाष रंजन खान अधिकारी,मुख्यालय वेद प्रकाश शुक्ला, सर्वेक्षक को नामित किया गया है। इसके अलावा जनपद के राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र की पैमाइश कर क्षेत्र में हुये खनन का सही आंकलन किया जायेगा।

विस्तृत पैमाईश के उपरान्त क्षेत्र के अन्दर पर्यावरण अनापत्ति में अनुमन्य खनन मात्रा से अधिक खनन मात्रा पाये जाने पर खनन पट्टे का संचालन तत्काल रोके जाने की कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र के बाहर हुये खनन पर नियम-57 के अन्तर्गत कार्यवाही भी की जानी है।

उक्त दोनों खनन स्थल पर ओवर लोड वाहन पाये गये। (पट्टा स्थल) से ही ओवर लोड को रोकने के लिए उप खनिज (परिहार) नियमावली 1963 के नियम-59(6) के अन्तर्गत पट्टेधारकों पर ऐसे प्रत्येक अवसर पर 25000.00 की शास्ति लगाया जाना प्राविधानित है।

ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही के साथ ही पट्टाधारकों पर भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश डा रोशन जैकब ने दिये हैं। उन्होने यह भी निर्देश दिए हैं कि खनन क्षेत्रों में बाउण्ड्री पिलर की मरम्मत सही ढंग से हो तथा रेट बोर्ड भी सही रूप से प्रदर्शित हो।

डा जैकब ने बताया कि खनन कार्य की सतत निगरानी किये जाने के लिए पीटीजेड कैमरे स्थापित कर जिले के कमाण्ड सेन्टर से जोड़े जाने के निर्देश निदेशालय ने पूर्व में ही दिये गये थे, जिसका अनुपालन नहीं किया गया, जिसके सम्बन्ध में खान अधिकारी कानपुर नगर से तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार