अमेठी: जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने किया कोविड-19 टीकाकरण का आरंभ
अमेठी, अमृत विचार। शनिवार को जनपद में 4 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में सत्र आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन के उपरांत टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जिला …
अमेठी, अमृत विचार। शनिवार को जनपद में 4 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में सत्र आयोजित किए गए।
प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन के उपरांत टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के माध्यम से अब इस महामारी पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पूरा पालन किया जाएगा, प्रथम चरण में कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण होगा इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर जिनमें पुलिसकर्मी, स्वच्छता कर्मी, राजस्व कर्मी इत्यादि शामिल हैं का टीकाकरण कराया जाएगा, इसके उपरांत 50 वर्ष से ऊपर के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो कोमार्बिडिटी का शिकार हैं।
कोरोना का प्रथम वैक्सीन लगने के उपरांत दूसरा वैक्सीन 28 दिन बाद लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद भी लोगों को अभी पूरी सावधानी बरतनी होगी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूर्ववत करना होगा, 2 गज दूरी मास्क है जरूरी के साथ समय-समय पर हाथ धोना, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़ इकट्ठे ना होने देना इन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
आज जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे ने वैक्सीन लगवाने के उपरांत बताया कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है इससे किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि आज प्रथम चरण में जनपद में 4 स्थानों पर 100-100 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया गया है।
इसके साथ ही डॉ महेंद्र त्रिपाठी एमओआईसी सीएचसी जगदीशपुर, डॉक्टर सी0एस0 अग्रवाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉक्टर पितांबर कनौजिया मेडिकल ऑफिसर, महिमा अग्रवाल कनिष्ठ सहायक, लिलेश तिवारी आशा बहू, डॉक्टर आरएल यादव मेडिकल ऑफिसर, डॉ अरुण कुमार मिश्रा डेंटिस्ट, डा. व्यास कुमार पांडे फार्मासिस्ट, राम तीरथ हेल्थ केयर वर्कर ने कोविड वैक्सीन लगवाई। कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
