लखनऊ: जीपीओ के फिलेटली म्यूजियम में एक ‘विशेष आवरण व विशेष विरुपण’ का हुआ विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के आरंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल की ओर से  लखनऊ जीपीओ के फिलेटली म्यूजियम में एक “विशेष आवरण व विशेष विरुपण” का विमोचन कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमण्डल लखनऊ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सिन्हा ने कहा कि आज का …

लखनऊ, अमृत विचार। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के आरंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल की ओर से  लखनऊ जीपीओ के फिलेटली म्यूजियम में एक “विशेष आवरण व विशेष विरुपण” का विमोचन कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमण्डल लखनऊ ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आज हमारे  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टीकाकरण का शुभारम्भ किया जा रहा है उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल इस अवसर को और भी खास बनाने के लिये टीकाकरण पर एक “विशेष आवरण  विशेष विरुपण” का विमोचन कर रहा है।

डाक टिकट के माध्यम से हम ऐतिहासिक महत्व की घटनायें, व्यक्तित्व और इमारतें आदि को संकलित कर हमेशा के लिये अपने इतिहास में दर्ज कर सकते हैं।  सिन्हा ने आगे कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब पूरी व्यवस्था थम गयी थी तब डाक विभाग ने सामने आकर एक कोरोना योद्धा की भाँति जीवन रक्षक दवायें, पीपीई किट आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने का कार्य किया है। यही नही जब बैंक  संस्थान थम गये तब घर-घर जाकर डाकिये ने Aadhar Enabled Payment System के माध्यम से लोगों को नकदी उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम में उपस्थित लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज से कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारम्भ हो रहा है। यह भारतीय जन मानस के लिये उत्साह और आशा का पर्याय है और उत्तर प्रदेश परिमण्डल इस खुशी के पल को यादगार बनाने के लिये टीकाकरण पर एक “विशेष आवरण व विशेष विरुपण” का विमोचन कर रहा है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ मुख्यालय के निदेशक शहनवाज अख्तर ने कहा कि डाक टिकट इतिहास का एक अच्छा स्त्रोत होते हैं और हमारी आने वाली पीढ़ियां इन डाक टिकटों में दर्ज ऐतिहासित महत्व के विभिन्न घटकों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डाक विभाग समय समय पर डाक टिकट जारी करता है। डाक टिकट का संग्रह करना सभी रुचियों में क्षेष्ठ है और यह संस्कृति के विस्तार का सृजनात्मक व बेहद रोचक माध्यम है। बच्चे और युवा डाक टिकटों के इस अद्भुत संसार से जुड़ कर अपनी कल्पनाशीलता और ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं।

संबंधित समाचार