बाराबंकी: सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सड़को का इसरौली चौकी में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़कों का लोकार्पण जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के कर कमलों के द्वारा तथा विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सांसद ने कहा कि सड़के विकास की …
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सड़को का इसरौली चौकी में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़कों का लोकार्पण जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के कर कमलों के द्वारा तथा विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सांसद ने कहा कि सड़के विकास की जननी है जब सड़के ठीक होती है तो लोगों का अवागमन सुगम हो जाता है। क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के लिए मैं खुद प्रयासरत हूँ। सबसे ज्यादा सडकें भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में मा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है और बनवाई भी जा रही है।
इस अवसर पर नवीन सिंह राठौर , मनोज रावत, आशुतोष अवस्थी , रोहित पटेल, भानु प्रताप सिंह, शुभम सिंह , सौरभ शुक्ला, श्रीश रावत, प्रदीप रावत, सुशील रावत, आकाश पटेल, प्रेम चन्द्र रावत, शिव कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
जन्मदिवस पर सांसद ने किया फल वितरण
सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में पहुँचकर वहां भर्ती मरीजों को फलों का वितरित किये। इसके बाद भुहेरा, सफेदाबाद स्थित ‘मातृ- पितृ सदन ‘ वृद्धाश्रम में पहुंचकर लोगों को कम्बल, स्वेटर, साड़ी तथा लंच पैकेट आदि का वितरण किया।
