बरेली: सुभाषनगर के गली-मोहल्लों में खुलेआम हो रहा जुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पुलिस के संरक्षण में सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। जुआ कराने वाले इसके लिए पुलिस को मोटी रकम देते हैं। बीट सिपाही से लेकर चौकी इंचार्ज तक रकम पहुंचाई जाती है। जिस जगह से रुपये आते हैं वहां पुलिस की दबिश नहीं …

अमृत विचार, बरेली। पुलिस के संरक्षण में सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। जुआ कराने वाले इसके लिए पुलिस को मोटी रकम देते हैं। बीट सिपाही से लेकर चौकी इंचार्ज तक रकम पहुंचाई जाती है। जिस जगह से रुपये आते हैं वहां पुलिस की दबिश नहीं पड़ती और जो टाइम पास के लिए पत्ते खेलते है उन्हें पुलिस पकड़कर बंद कर देती है।

सुभाषनगर के पटेल विहार, करेली, रेलवे ग्राउंड, चीनी मिल, रामलीला ग्राउंड, शांति विहार, सिठौरा, नेकपुर और मढ़ीनाथ आदि इलाकों में सुबह से लेकर रात तक जुआ खेला जाता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कभी कोई नहीं पकड़ा जाता। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी डाले गए लेकिन पुलिस ने जुआ नहीं पकड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, जुआ खिलाने वाले 60 हजार रुपये प्रति माह दरोगा को देते हैं और बीट सिपाही पर अलग से खर्च किया जाता है। सुबह से शाम तक यहां जुआ होता है। यदि दूसरे थाने की फोर्स वहां दबिश देने जाती है तो इसकी सूचना लीक कर दी जाती है।

यदि किसी दरोगा और सिपाही की जुआरियों से मिलीभगत की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एलआईयू से जांच कराई जाएगी कि कौन दरोगा सिपाही जुआरियों के संपर्क में है।
– रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार