बिजनौर: पत्नी को नहीं भेजा ससुराल तो पति ने उठाया खतरनाक कदम, घर में घुसकर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, स्योहारा। पत्नी को ससुराल न भेजने से क्षुब्ध युवक ने रात के अंधेरे में ससुराल में घुसकर अपने सास-ससुर की हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपने साढ़ू पर भी हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह …

अमृत विचार, स्योहारा। पत्नी को ससुराल न भेजने से क्षुब्ध युवक ने रात के अंधेरे में ससुराल में घुसकर अपने सास-ससुर की हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपने साढ़ू पर भी हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह फोर्स सहित तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मामले को लेकर पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

घटना  बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के गांव चक महमूद साहनी की है। गृहस्वामी अब्दुल मालिक घर के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। निचले हिस्से में उनकी पत्नी वकीला, पुत्रियां व बड़ा दामाद फहीमुद्दीन सो रहे थे। इसके अलावा उनकी एक पुत्री अंजुम अंदर कमरे में सो रही थी। इसी बीच मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थानांतर्गत भनेड़ी गांव निवासी उनका दूसरा दामाद अंजुम का पति रिजवान रात में लगभग 12 बजे उनके घर में घुस आया। उसने सबसे पहले ऊपर के कमरे में सो रहे अब्दुल मालिक का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

उसके बाद वह सीढ़ी से उतर कर नीचे आया तो सास वकीला ने उसे देखकर शोर मचा दिया। इस पर उसने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर फहीमुद्दीन उन्हें बचाने के लिए आया तो आरोपी ने उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। उधर अब्दुल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वकीला व फहीमुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान सास ने भी दम तोड़ दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद रिजवान फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जंगलों में कांबिंग कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घना कोहरा और अंधेरा होने के कारण वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को शीघ्र ही आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

संबंधित समाचार