लखनऊ-पुणे स्पेशल समेत कई ट्रेनों के संचालन में होगी बढ़ोत्तरी
लखनऊ। महाराष्ट्र की ओर चलाई जा रही ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने वर्तमान में 28 जनवरी तक चलने वाली लखनऊ-पुणे स्पेशल समेत कई ट्रेनों का संचालन मार्च तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के फेरों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते मुम्बई व पुणे शहरों की ओर आवामन करने …
लखनऊ। महाराष्ट्र की ओर चलाई जा रही ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने वर्तमान में 28 जनवरी तक चलने वाली लखनऊ-पुणे स्पेशल समेत कई ट्रेनों का संचालन मार्च तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के फेरों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते मुम्बई व पुणे शहरों की ओर आवामन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
- 26 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जा रही 01407 पुणे-लखनऊ जं. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 02 फरवरी से 30 मार्च तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 28 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को चलायी जा रही 01408 लखनऊ जं.-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 04 फरवरी से 01 अप्रैल तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 30 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलायी जा रही 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 02 फरवरी से 30 मार्च तक 17 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 01 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को चलायी जा रही 02032 गोरखपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 04 फरवरी से 01 अप्रैल तक 17 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 28 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को चलायी जा रही 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 04 फरवरी से 25 मार्च तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जा रही 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 06 फरवरी से 27 मार्च तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
