उन्नाव: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मोहल्ला पश्चिम टोला में रहने वाले पिंकू 19 पुत्र मुन्नीलाल का लगभग दो वर्ष से घर के सामने रहने वाली 15 वर्षीय पारिवारिक भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार को यह मंजूर नहीं था। …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मोहल्ला पश्चिम टोला में रहने वाले पिंकू 19 पुत्र मुन्नीलाल का लगभग दो वर्ष से घर के सामने रहने वाली 15 वर्षीय पारिवारिक भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार को यह मंजूर नहीं था। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पिंकू मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे घर से एक किमी दूर खेत में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक ही रस्सी से दोनों के शव लटकते हुए मिले। खेत पर गए ग्रामीणों ने उनके शव देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और दोनों के शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार